अम्बेडकरनगर: सिंचाई विभाग की लापरवाही से सैंकड़ों बीघा फसल हुई बर्बाद

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 05:34 PM (IST)

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में नहर विभाग की लापरवाही से किसानों की कई बीघा फसल बर्बाद  हो गयी। नहर कटान से सैंकड़ों बीघा गेंहू की फ़सलों,आलू, मटर तथा चने की फसलें जलमग्न हो गईं। इन किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है।

पूरा मामला अम्बेडकरनगर के इटहिया गांव का है। किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग द्वारा नहर की सफाई का टेंडर ठेकेदार को दिया गया था। ठेकेदार आधी सफाई करके भाग गया,अब नहर का पानी किसानों के खेत में घुस गया है। गांव के किसान  विभाग के चक्कर काटते- काटते थक गए तो अपनी गाढ़ी कमाई का कुछ हिस्सा चंदा लगाकर नहर की सफाई करा रहे है,लेकिन इनकी फसल तो बर्बाद हो चुकी है। विभाग के इस कारनामे से किसानों में काफी आक्रोशित और दुखी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static