वाह! बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन चुकाएंगे UP के किसानों का कर्ज

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 11:12 AM (IST)

लखनऊः बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के 850 किसानों का कर्ज चुकाने का एेलान किया है। शुक्रवार को अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए किसानों के कर्ज चुकाने के फैसले की जानकारी दी। 

बच्चन ने लिखा कि हमारे लिए अपनी जिंदगियां क़ुर्बान करने वालों में से कुछ की मदद करना बहुत ही संतोष देने वाला अनुभव है। महाराष्ट्र की 112 एंटिटीज में ​वर्गीकृत 44 परिवारों की मेरे द्वारा एक छोटी मदद की गई है। अब देश के अन्य हिस्सों के लिए भी ऐसा किया जाएगा।

महाराष्ट्र से पहले आंध्र प्रदेश और विदर्भ के किसानों का कर्ज चुकाया गया। अब उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों की लिस्ट बनाई है। उनका कुल 5.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज चुकाया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static