Priyanka Gandhi को वायनाड से उपचुनाव लड़ाकर उनका कद छोटा करने की कोशिश की गईः आचार्य प्रमोद कृष्णम

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 01:57 PM (IST)

UP News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ दी है। अब वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट से ही सांसद रहेंगे और  वायनाड सीट से कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी उपचुनाव लडेंगी। कांग्रेस के इस फैसले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रियंका गांधी को उपचुनाव लड़ाकर उनका कद छोटा करने की कोशिश कर रही है।

प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे ज्यादा लोकप्रिय चेहरा हैंः प्रमोद कृष्णम
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी को वायनाड से उपचुनाव लड़ने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ''प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे ज्यादा लोकप्रिय चेहरा हैं। उपचुनाव में टिकट देकर उनके कद को छोटा करने की कोशिश की गई है। प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वायनाड से लड़वाकर एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि उन्हें हिंदुओं पर भरोसा नहीं है।''

'वायनाड से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ दी है। इस सीट पर कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी उपचुनाव लडेंगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी। उन्होंने कहा वायनाड से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है। यहां से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने यूपी की 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस से सपा कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल गांधी अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस राजनीति को धार देने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ेंः Rahul Gandhi के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई टली, 26 जून को होगी अगली सुनवाई
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए अदालत में आज होने वाली सुनवाई टल गई है। न्यायाधीश के अवकाश पर रहने और ज्येष्ठ माह का अंतिम मंगलवार होने पर अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के कारण इस मामले में सुनवाई टल गई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 26 जून को होगी।

    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static