कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी विदेश में देश की छवि खराब कर रहे हैं, अखिलेश पर भी साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2024 - 06:52 PM (IST)

Meerut News, (आदिल रहमान): उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने कांग्रेसी युवराज राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री ने राहुल गांधी पर विवादित बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश में देश की छवि खराब कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह तक कह डाला है कि कल राहुल गांधी आतंकवादियों के साथ भी खड़े हो सकते हैं।
PunjabKesari
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद आज मेरठ पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेसी युवराज राहुल गांधी पर विवादित बयान दे डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर देश की छवि खराब कर रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कल आतंकवादियों के साथ भी खड़े हो सकते हैं। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा मंगेश यादव एनकाउंटर पर उठाए जा रहे सवाल को लेकर निषाद ने पलटवार करते हुए कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है और भाजपा सरकार में अपराधियों का सफाया हो रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा 2027 में उनकी सरकार बनने का दावा करने पर कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने उलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव की 2014 से उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और वो कितनी बार ही सरकार बनाने की बात कह चुके हैं लेकिन उनके सरकार कभी बनी नहीं है।
PunjabKesari
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद आज मेरठ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जहां उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशान साधते हुए कहा था कि कांग्रेस सरकार ने मछुआरे समाज को बहुत कम रुपया दिया था जबकि मोदी सरकार ने साढ़े 6 साल में साढ़े 41 करोड़ रूपया दिया है। इसीलिए पूरा मछुआरा समाज मोदी सरकार के साथ खड़ा हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस और सपा सरकार देश व प्रदेश में काम करती तो आज देश की अर्थव्यवस्था बहुत ऊंचे स्थान पर होती, लेकिन उन्होंने देश और प्रदेश के लिए कोई काम नहीं किया जबकि भाजपा सरकार लगातार देश और प्रदेश में काम कर रही है जिसके चलते देश ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static