दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत पर आनंदीबेन ने जताया दुख, दिवंगत आत्मा की शांति की कामना

punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2022 - 12:53 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 2 दिन से हो रही भारी बारिश के कहर से कई घरों की दीवारें गिर गई। जिसके चलते करीब 9 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए हैं। इस घटना में 2 बच्चों की भी मौत हो गई हैं। घायलों को सिविल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों को खतरे के बाहर बताया गया है।  इस हादसे में मरने वाले लोग कैंट क्षेत्र के दिलकुशा के पीछे वाली कालोनी में रहने वाले है। वहीं, बारिश के कारण लोगों का और भी काफी नुकसान हुआ है और बचाव को तेजी देने के लिए दिलकुशा में एनडीआरएफ को बुलाया गया है।

PunjabKesari

राज्यपाल आनंदीबेन जताया दुख
वहीं, इस हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीवार गिरने से हुई दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के प्रति गहरा दुख प्रकट किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में इस दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।   

PunjabKesari

बारिश के दौरान दीवार ढह गई
गौरतलब है कि आज सुबह राजधानी में बीते 24 घंटों से हो रही बारिश के दौरान कैंट के दिलकुशा इलाके में एक दीवार ढह गयी और इसकी चपेट में आकर 9 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है साथ ही मुख्यमंत्री ने राहत सहायता कोष से मारे गये लोगों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता राशि मुहैया कराने की घोषणा की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static