कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आनंदीबेन पटेल ने किया उद्घाटन, बोलीं- 50-50 किसानों का समूह बनाकर उन्हें कृषि विविधीकरण की जानकारी दें

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2023 - 11:37 PM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ‘‘कृषि विविधीकरण से पोषण सुरक्षा” विषय पर आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कहा कि प्रदेश में 50-50 किसानों का समूह बनाकर किसानों को कृषि विविधीकरण की जानकारी देनी चाहिए।
PunjabKesari
किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी आज से प्रारम्भ हुई और यह 19 अक्टूबर (गुरुवार) को सम्पन्न होगी। राज्यपाल ने किसानों के कृषि कार्य को देश का भाग्योदय करने वाला बताते हुए किसान मेला को देश-प्रदेश के भाग्य का मेला बताया। उन्होंने किसानों को कृषि में नवीन तकनीक और अविष्कारों को खेत तक पहुँचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान मेला और प्रदर्शनी के माध्यम से विश्वविद्यालय की तकनीक और नई रिसर्च गाँवों और किसानों तक पहुँचेगी। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों की चर्चा करते हुए उत्पादन बढ़ाने और फसलों की बहुउपयोगिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

भारत सरकार और राज्य सरकार किसानों के साथ
इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि मैं भी किसान की बेटी हूं। किसानी से ही आगे बढ़ी हूं। आज चंद्रयान पर महिला जा रही हैं। हर जगह लड़कियां आगे हैं। महिला और बच्चों को बढ़ावा देने का काम हमारा है। किसान आज अच्छा काम कर रहे हैं। भारत सरकार और राज्य सरकार किसानों के साथ है, सब लोग मेहनत कर रहे हैं।

कार्यक्रम के समापन में ये होंगे शामिल
मंच पर राज्यपाल के साथ में केंद्र राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार और कुलपति डॉक्टर केके सिंह मौजूद रहे। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अति विशिष्ठ अतिथि डाॅ. सोमेंद्र तोमर राज्यमंत्री अति विशिष्ठ अतिथि कैप्टन विकास गुप्ता अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, विशिष्ठ अतिथि डाॅ. संजय सिंह महानिदेशक उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, डाॅ. यूएस गौतम उप महानिदेशक कृषि प्रसार भारतीय कृषि अनुसंधान डा. राजीव कुमार विधायक दातागंज बदायूूं व प्रबंध समिति सदस्य आदि शामिल होने पहुंचेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static