अराजक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा तोड़कर नहर में फेंका, भड़के ग्रामीणों ने काटा बवाल!

punjabkesari.in Monday, Jul 21, 2025 - 12:56 PM (IST)

प्रयागराज (सैयद आकिब रजा ): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में फूलपुर थाना क्षेत्र के कोड़ापुर गांव में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को गांव के पास नहर में देखा। उसके दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

PunjabKesari

पुलिस उपायुक्त कुलदीप कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया सूचना पर फूलपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। प्रशासन ने नई प्रतिमा लगाने का भी भरोसा दिया है।

PunjabKesari
फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि दोषियों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। कानून को तोड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static