यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल… विरोध में उतरा समाज, टॉकीज जलाने की चेतावनी
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 03:38 PM (IST)
मैनपुरी: प्रस्तावित फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। फिल्म के विरोध में विश्व यादव परिषद और स्थानीय यादव समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि फिल्म के नाम और कथानक से समाज की छवि धूमिल हो सकती है। इसे लेकर उन्होंने शहर में रोड शो निकालकर नारेबाजी की और फिल्म के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म रिलीज की गई तो संबंधित टॉकीज के बाहर उग्र विरोध किया जाएगा। यहां तक कि टॉकीज को जलाने जैसी धमकी भी दी गई, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है।
बाद में प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और मामले की जांच कराने की मांग की।प्रशासन ने ज्ञापन लेकर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल शहर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन मुद्दे को लेकर तनाव बना हुआ है।
गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर पूर्व भाजपा विधायक अजीत कुमार राजू यादव ने साथियों सहित प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की गई। पुलिस ने बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत फिल्म के निर्माता, निर्देशक और मुख्य अभिनेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें शिकायत की गई है कि फिल्म की विषयवस्तु से समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है और सामाजिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका जताई। भाजपा नेता यादव ने आरोप लगाया कि फिल्म में कुछ पात्रों को आपत्तिजनक तरीके से चित्रित किया गया है। उन्होंने कहा, ''हमारी मांग है कि यह फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए।

