मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली नाबालिग छात्रा, 3 दिन बाद इस हालत में मिला शव

punjabkesari.in Sunday, Feb 28, 2021 - 10:33 AM (IST)

आगरा: आगरा में पढ़ाई को लेकर कथित तौर पर मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली छात्रा का शव यमुना नदी में मिला है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आगरा के एत्मादपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी साक्षी विमला देवी इंटर कालेज की 11वीं की छात्रा थी। तीन दिन पहले मां ने पढ़ाई को लेकर साक्षी को डांट लगाई। इससे गुस्सा होकर वह घर से चली गई। साक्षी का पता नहीं चलने पर पिता सुरेंद्र सिंह ने थाना एत्मादपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

एत्मादपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह डौकी क्षेत्र के समोगर घाट स्थित यमुना में ग्रामीणों ने एक किशोरी के शव को देखा। उसकी पहचान 16 वर्षीय साक्षी के रूप में की गई। उन्होंने कहा कि साक्षी का शव यमुना में मिलने से लगता है कि उसने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static