Industry से आई दुखद खबर! इस बेहद फेमस एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, नए साल के पहले दिन सिर से उठा पिता का साया... श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई सितारे

punjabkesari.in Friday, Jan 02, 2026 - 06:03 PM (IST)

UP Desk : टीवी के जाने-माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी इस समय अपने व्यक्तिगत जीवन में गहरे सदमे का सामना कर रहे हैं। उनके ससुर और पत्नी नेहा स्वामी के पिता 73 वर्षीय राकेश चंद्र स्वामी का अचानक निधन हो गया। इस दुखद खबर के बाद अर्जुन और नेहा को अपनी दुबई ट्रिप बीच में ही छोड़कर तुरंत मुंबई लौटना पड़ा।

दुबई ट्रिप बीच में ही खत्म
अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी क्रिसमस और नववर्ष का जश्न मनाने दुबई गए थे। लेकिन नेहा के पिता की तबीयत गंभीर होने की खबर मिलने पर परिवार तुरंत वापस मुंबई आ गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, नेहा के पिता पिछले 2-3 दिनों से आईसीयू में भर्ती थे। अर्जुन अपने ससुर के बेहद करीब थे और उनका कहना है कि नेहा के पिता उनके लिए पिता समान थे, खासकर तब से जब अर्जुन के अपने पिता का 19 साल की उम्र में निधन हो चुका था। अर्जुन ने कई बार अपने जीवन के उतार-चढ़ाव और परिवार की अहमियत के बारे में खुले तौर पर बात की है। उनके लिए यह समय भावनात्मक रूप से बेहद कठिन है।

यह भी पढ़ें : नए साल पर महंगाई की मार! सीधा 111 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानें अब कितने का मिलेगा 

फैंस और इंडस्ट्री ने जताया समर्थन
अर्जुन के फैंस और टीवी इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया पर उन्हें हिम्मत और सांत्वना दे रहे हैं। फैंस कामना कर रहे हैं कि अर्जुन और उनका परिवार इस कठिन समय से जल्द उबरें। मुश्किल की इस घड़ी में उन्हें हिम्मत देने इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। निया शर्मा, कनिका मान जैसे टीवी सितारे दोस्त अर्जुन बिजलानी के दुख में शामिल हुए। बता दें कि अर्जुन बिजलानी ने टीवी इंडस्ट्री में कई हिट शोज़ में काम किया है, जिनमें प्रमुख है ‘नागिन’। 2025 में उन्होंने राइज एंड फॉल विनर का टाइटल भी अपने नाम किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static