औरैया: आधा दर्जन गांवों में घुसा यमुना के बाढ़ का पानी, हालत बेकाबू

punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2022 - 04:48 PM (IST)

औरैया: राजस्थान के कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद औरैया जिले में यमुना नदी में आए बाढ़ के पानी से अजीतमल क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों बुरी तरह से प्रभावित हो गये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यमुना नदी के किनारे बसे गांव सिकरोड़ी में लोगों के घरों में पानी भर गया है। ऐसे में प्रशासन उनको मकान खाली कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहा है। वहीं गांव को जाने रास्ते पर पानी भर गया है। गांव जाने के लिये प्रशासनिक अधिकारी नाव का सहारा ले रहे है। इस गांव में बाढ़ हर वर्ष आती है, लेकिन प्रशासन कोई स्थाई इंतजाम नही कर पा रहा है। गांव में बाढ़ से हालत बेकाबू हो गये है।

अजीतमल क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गुरूवार को उप जिला अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह व तहसील दार हरिश्चंद्र , ग्राम विकास अधिकारी अतुल मिश्रा और शिवम सविता यमुना नदी किनारे बसे गांव सिकरोड़ी पहुंचे। वही उन्होंने नदी के किनारे घर बना कर कह रहे लोगों को अपने अपने मकान खाली कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सभी को गांव से एक किलोमीटर दूर हनुमान गढ़ी के पास अस्थाई तंबू लगाकर बसा दिया गया है। गांव जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। प्रशासनिक अधिकारी नाव का सहारा लेकर गांव पहुंच रहे है। और गांव के लोगो को सुरक्षित बाहर निकाल रहे है। साथ ही उनको सब्जी और राशन मुहैया करा रहे है।

इटावा जिले की सीमा पर यमुना और चंबल नदी के संगम पर बने भारेश्वर मंदिर की सीढि़यों तक यमुना नदी का पानी पहुंच गया। आस्था के केंद्र भारेश्वर मंदिर की सीढि़यों तक पानी पंहुचने के बाद श्रद्धालुओं के लिये मंदिर पूरी तरह से बन्द हो गया। मंदिर जाने वाले रास्ते पर पानी भरने से आस-पास के गांव चकरपुरा, अमदापुर भी बुरी तरह प्रभाबित हुए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static