अयोध्या: दर्शन-पूजन के साथ-साथ विकास को समर्पित रहा CM योगी का दौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का दिए निर्देश

punjabkesari.in Friday, May 06, 2022 - 05:42 PM (IST)

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का अयोध्या दौरा जहां रामलला और हनुमंत लला के पूजन को समर्पित रहा, तो वहीं अयोध्या के चौमुखी विकास को लेकर भी केंद्रित रहा। दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह अयोध्या का दूसरा दौरा था, जिसमें उन्होंने श्री राम जन्म भूमि परिसर में रामलला के दर्शन पूजन किए और राम मंदिर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इससे पहले उन्होंने ऐतिहासिक हनुमानगढ़ी पर पूजन के बाद संतो से आशीर्वाद भी लिया।

PunjabKesari
योगी ने मुख्य मार्ग से सुग्रीव किला होते हुए राम जन्मभूमि को जाने वाले मार्ग और टेढ़ी बाजार में मल्टीनेशनल पार्किंग और व्यवसाय केंद्र के निर्माण को भी भौतिक रूप से परखा। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानने के लिए अयोध्या के चक्रतीर्थ पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण भी किया। जहां उन्होंने एक बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाया और कर्मचारियों से दवा की आपूर्ति की स्थिति जानी, जिसमें कर्मचारियों ने उनसे बताया की स्थिति पूरी तरह ठीक है और हर दवाई उपलब्ध है।  

PunjabKesari
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थान के अभाव को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने प्रश्न किया कि ऐसी स्थिति क्यों है? तो उन्हें पता चला कि स्वास्थ्य केंद्र किराए के भवन में चल रहा है, इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया शीघ्र से शीघ्र भूमि का चयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाए। इसके बाद सामाजिक समरसता को समर्पित भाव को व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने दलित बसंती के घर भोजन भी किया और फिर अयोध्या जनपद के मंडल सभागार में पहुंचकर कानून व्यवस्था की प्राथमिकता पर आधारित मंडली समीक्षा बैठक में शामिल हुए। जहां उन्होंने 19 हजार करोड़ के विकास परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। बैठक में अधिकारियों ने विजन डॉक्यूमेंट का प्रेजेंटेशन करके मुख्यमंत्री को हर पहलू की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गुप्तार घाट पहुंचकर सरयू तट पर महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static