अम्बेडकर जयंती पर अयोध्या को मिला एक और उपहार, हिसार-अयोध्या नई एयरलाइंस की शुरुआत; PM ने झंडी दिखाकर किया रवाना
punjabkesari.in Monday, Apr 14, 2025 - 05:06 PM (IST)

Ayodhya News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंबेडकर जयंती पर हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट पर हिसार-अयोध्या विमान सेवा की शुरुआत एलाइंस एयर की उड़ान के साथ की। हिसार से चली फ्लाइट जब अयोध्या पहुंची तो एयरपोर्ट पर हिसार के यात्रियों का स्वागत किया गया।
डायरेक्टर अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट विनोद कुमार ने कहा- फ्लाइट सप्ताह में 2 दिन उड़ान भरेगी। शुक्रवार और रविवार फ्लाइट होगी। उन्होंने बताया कि यह सफर 1 घंटे 45 मिनट का है। 12.35 बजे अयोध्या आगमन,1 बजे हिसार प्रस्थान होगा।
महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या पर फिलहाल 5 जगहों से विमान सेवा चल रही है। आगमन, प्रस्थान मिलाकर करीब 2 दर्जन विमानों का रोजाना आगमन हो रहा है। इसी क्रम में हरियाणा के हिसार से भी विमान सेवा शुरू होने से अयोध्या आने वाले यात्रियों को और सुविधा का लाभ होगा।