Ayodhya News: कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु, सरयू पूजन और हनुमान आरती में भी होंगी शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 30, 2024 - 11:40 PM (IST)

Ayodhya News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल यानि बुधवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन तथा पूजा अर्चना करेंगी। उनका आगमन शाम चार बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा। यहां से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना होंगी।
PunjabKesari
सरयू पुजन और आरती में भी लेंगी हिस्सा
राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रपति सबसे पहले श्री हनुमान गढी मंदिर में दर्शन करेंगी तथा आरती में शामिल होंगी। इसके बाद वह प्रभु श्री राम मंदिर और कुबेर टीला भी जायेंगी। राष्ट्रपति सरयू पुजन और आरती में भी हिस्सा लेंगी। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद राष्ट्रपति का यह पहला अयोध्या दौरा है।
PunjabKesari
राष्ट्रपति के आगमन पर सख्त रहेगा सुरक्षा घेरा
मुर्मू के आगमन पर जिले में सुरक्षा घेरा सख्त रहेगा। एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर व सरयू तट तक आधुनिक असलहों से लैस जवान जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे। मंगलवार को ही पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों व अन्य जवानों के साथ रिहर्सल भी किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static