Ayodhya: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन रामलला को पहनाए गए विशेष वस्त्र, इस ड्रेस डिजाइनर ने किया है तैयार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 02:01 PM (IST)

अयोध्या: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या स्थित भगवाल श्री रामलला सरकार को विशेष वस्त्र पहनाए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के बाद पहली बार रामलला प्रभु श्रीराम के वस्त्रों की ‘शैली' को बदला गया है। ट्रस्ट ने इस बार चैत्र नवरात्र पर व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। ऐसे में जब बात रामलला की हो तो उनके लिए ट्रस्ट विशेष प्रबंध किए जाते हैं। इस बार पूरे चैत्र नवरात्र के दौरान रामलला खादी के डिजाइनर कपड़े पहनेंगे। रामलला के वस्त्रों को बॉलीवुड हस्तियों के कपड़े डिजाइन करने वाले फेमस फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने तैयार किया है।

कुछ दिनों पहले ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से यह जानकारी दी गई थी कि ग्रीष्म ऋतु के आगमन तथा निरंतर बढ़ते तापमान को देखते हुए 30 मार्च 2024 से भगवान श्री रामलला सरकार सूती वस्त्र धारण करेंगे। प्रभु द्वारा उस दिन धारण किए गए वस्त्र हस्तनिर्मित सूती मलमल से बने थे, जिनको प्राकृतिक नील से रंगा गया  था और गोटा पुष्पों से सजाया गया था। 

अयोध्या राम मंदिर में रामनवमी की भव्य तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बार रामनवमी के पावन अवसर पर रामलला का सूर्याभिषेक होने वाला है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी कई मायनों में ऐतिहासिक बनेगी। 500 साल बाद रामलला का भव्य जन्मोत्सव मनाने की तैयारी हो रही है। इसी क्रम में रामनवमी के दिन रामलला के जन्म की घड़ी दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणों से रामलला का अभिषेक यानी सूर्य तिलक होगा। सूर्य की किरणें करीब चार मिनट तक रामलला के मुख मंडल को प्रकाशित करेंगी। यह सर्कुलर सूर्य तिलक 75 मिमी का होगा। इसी रामनवमी को रामलला का सूर्य तिलक करने की तैयारी में वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। राममंदिर में उपकरण लगाए जा रहे हैं, जल्द ही इसका ट्रायल भी किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static