जल निगम भर्ती घोटाला: आजम खान की मुश्किलें  बढ़ी, CBI ने 15 नवंबर को कोर्ट में  पेश होने का दिया आदेश

punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 05:38 PM (IST)

लखनऊ: समजावादी के कद्दावर नेता एवं पूर्व कैबिनेट आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, सपा सरकार में जल निगम भर्ती घोटाले मामेल की जांच कर रही सीबीआई ने जेल में बंद आजम खान को 15 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने की नोटिस जारी किया है। वहीं सीतापुर जेल के वरिष्ट अधीक्ष ने इस मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किए जाने का आदेश दिया है। वहीं कोर्ट ने भर्ती मामले में अन्य आरोपी गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, नीरज मलिक, विश्वजीत सिंह, अजय कुमार यादव, संतोष रस्तोगी, रोमन फर्नांडीज और कुलदीप सिंह नेगी के खिलाफ समन जारी किया है।

बता दें कि जेल में बंद आजम खान पर आरोप है कि अखिलेश सरकार में सत्ता का दुपयोग कर अपने चहेतो को जल निगम में 122 सहायक अभियंता, 853 अवर अभियंता, 335 क्लर्क, 32 आशुलिपिक समेत कुल 1300 पदों भर्ती किया है। वहीं आरोप के बाद उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए  122 अभियंताओं को बर्ख़ास्त कर दिया और मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। इस मामले में सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने आजम खान पर भर्ती घोटाने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। वहीं अन्य मामले में आजम खान सीतापुर जेल में बद है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static