मतदान करने पहुंची आज़म की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- पुलिस वोटरों को मार रही है नहीं डालने दे रही वोट

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2022 - 03:04 PM (IST)

रामपुर: सपा नेता आजम खान की पत्नी डॉ ताज़ीन फातिमा डिग्री कॉलेज मतदान करने पहुंची। मतदान के बाद मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बयां की। ताज़ीन फात्मा ने कहा कि हालात यह है कि यहां पर हर सड़क पर डेढ़ से 200 मीटर की दूरी पर पुलिस खड़ी हुई है। लोगों को मतदान करने से रोक रही है। लोगों को मार पीट रही है। पुलिस से कई लोगों की उंगली टूटी है। किसी का हाथ टूटा है किसी का पैर टूटा है। 

ताज़ीन फात्मा ने कहा कि क्या यह संविधान का और लोकतंत्र का उल्लंघन नहीं है। देश का संविधान कहता है कि वोट देने आपका अधिकार है। उसका पालन कीजिए दूसरी जगह पुलिस प्रशासन वोट डालने नहीं दे रहा है। प्रशासन संविधान को और लोकतंत्र को कलंकित कर रहा है। ताज़ीन फातमा से सवाल किया क्या निष्पक्ष चुनाव हो रहा है इस पर ताज़ीन फात्मा ने कहा  चुनाव ही नहीं हो रहा है कहीं वोटर दिख नहीं रहा है।

रामपुर में 10 उम्मीदवार मैदान हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच है। दावे दोनों ओर किए जा रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने को किसी से कम नहीं बता रहे हैं। किसके दावे में कितना दम है और कौन मतदाताओं को पसंद है, इस बात का पता तो 8 दिसंबर को चलेगा जब चुनाव परिणाम सामने आएंगे। विधानसभा क्षेत्र में 454 बूथ बनाए गए हैं। इस बार 3.88 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static