इन 5 राशियों के शुरू होने वाले हैं बुरे दिन! चंद्र ग्रहण का पड़ेगा अशुभ प्रभाव, 7 सितंबर की रात लगने वाला है 2025 का अंतिम और पूर्ण चंद्रग्रहण

punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 04:09 PM (IST)

UP Desk : 2025 का अंतिम और पूर्ण चंद्रग्रहण 7 सितंबर को लगने जा रहा है। इस ग्रहण की खास बात ये है कि ये भारत में भी दिखाई देगा। जिसके चलते इसका सूतक काल भी मान्य होगा। इस बार चंद्रग्रहण पर ग्रहों का ऐसा योग संयोग बन रहा है जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद ही अशुभ माना गया है। 

कहते हैं ग्रहण जिस राशि और नक्षत्र में लगता है उस राशि-नक्षत्र के लोगों को ही सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इस ग्रहण में राहु और चंद्रमा की युति कुंभ राशि में होती है और सूर्य और केतु कन्या राशि में स्थित रहेंगे, जिससे एक अशुभ ग्रहण योग बनता है। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

इन राशि वालों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी
ज्योतिषियों के अनुसार साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण जोकि 7 सितंबर को लगने वाला है, विशेष रूप से वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ प्रभाव ला सकता है। वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य व आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन राशि वालों को भी संतान संबंधी मानसिक तनाव और पारिवारिक असंतुलन झेलना पड़ सकता है। सिंह राशि वालों को  वैवाहिक जीवन में अड़चने, पारिवारिक कलह की संभावनाएं हो सकती हैं। तुला राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी, कार्यों में देरी, व्यवसाय में धोखाधड़ी का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा कुंभ राशि वालों पर दुर्घटना का संकट मंडरा सकता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static