बाराबंकी बड़ा सड़क हादसाः खड़ी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत ,10 घायल

punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2022 - 11:09 AM (IST)

बाराबंकीः बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक ट्रक के सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार देने से चार लोगों की मृत्यु हो गई तथा 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है। 

 

PunjabKesari

 

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि नेपाल से गोवा जा रहे श्रमिकों से भरी एक डबल डेकर बस का टायर तड़के करीब साढ़े तीन बजे रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव में पंक्चर हो गया था, जिसे सड़क किनारे रोककर ठीक किया जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। 

 

PunjabKesari

 

उन्होंने बताया कि इस घटना में 14 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान इनमें से चार लोगों की मृत्यु हो गई। घायलों में से दो को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बाकी आठ का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

 

 

PunjabKesari

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों में प्रेम थारू, शीतल थारू, चक्र बहादुर बाली तथा एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है। सिंह ने बताया कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। बाकी लोगों को नेपाल भेजने की व्यवस्था की जा रही है। मौके पर अब यातायात व्यवस्था सामान्य है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static