Barabanki News: कब्र के बाहर पड़ा मिला 4 दिन पहले दफनाया गया शव, घरवाले भी रह गए हैरान; मौके पर बुलानी पड़ गई पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 01:47 AM (IST)

Barabanki News, (अर्जुन सिंह): उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान करने वाली घटना घटी है। यहां एक कब्र से शव को खोदकर बाहर फेंक देने का मामला सामने आया है। इस घटना से गांव के लोग तो हैरान हैं ही, वहीं पुलिस भी नहीं समझ पा रही है कि आखिर यह हरकत किसने और क्यों की है।
PunjabKesari
19 सितंबर को लंबी बीमारी के कारण हुआ था निधन
पूरा मामला बाराबंकी में देवा कोतवाली अंतर्गत सरसौंदी गांव से जुड़ा है। जहां कुछ अज्ञात लोगों ने कब्र खोदकर शव बाहर निकालकर फेंक दिया। जब इस बात की परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। सरसौदी गांव के निवासी समसुर रजा के छोटे भाई 55 वर्षीय कमर रजा का बीते 19 सितंबर को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था। निधन के बाद परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन जब सुबह परिजनों को सूचना मिली कि कमर रजा का शव बाहर पड़ा है। तो उन लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया।
PunjabKesari
अजीबोगरीब घटना से पुलिस और ग्रामीण हैरान
कब्र को खोदने के बाद शव को बाहर निकालकर फेंक दिया गया था। इस अजीबोगरीब घटना से पुलिस और ग्रामीण दंग रह गए। परिजनों के मुताबिक वह लोग इंदिरा नगर लखनऊ में रहते हैं। किसी से उनकी दुश्मनी भी नहीं है। पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव को दोबारा दफन करवाया। वहीं पुलिस के मुताबिक यह काम असमाजिक तत्वों का लग रहा है। अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static