Basti Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाशों गिरफ्तार, पुलिसकर्मी घायल
punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 10:30 AM (IST)
बस्ती: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के सोनहा क्षेत्र में आज हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनहा क्षेत्र में खैरा गांव के निकट बाइक सवार 2 बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे, जिसमें दो पुलिसकर्मी उग्रसेन चौरसिया व सुरजीत बिंद गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस की जवाबी फायरिंग मकें भाग रहे बदमाश अजय दुबे व रंजीत यादव भी गोली से घायल हो गये,जिन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों के कब्जे से दो पिस्तौल,26 एटीएम कार्ड, 25 हजार रुपए की नगदी बरामद की गई। दोनों अपराधी एटीएम कार्ड की हेरा फेरी कर दूसरों के खातों से पैसा निकालते थे। घायल पुलिसकर्मियों एवं बदमाशों को अस्पताल भेज दिया गया है।