मायावती की वजह से मुझे पद से हटाया गया तो पार्टी को शुभकामनाएं: बृजलाल खाबरी
punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2023 - 07:08 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन पाने के लिए संघर्ष कर ही कांग्रेस पार्टी ने महज 10 महीने में ही प्रदेश पार्टी अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को पद हटाकर अजय राय को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया। इसे लेकर अब सियासत तेज हो गई। एक निजी चैनल के इंटरव्यू में खाबरी ने कहा कि मुझे पार्टी ने जो जिम्मेदारी मिली थी मैने उसे ईमानदारी के साथ निभाया। खाबरी ने कहा कि मेरे दो ही लक्ष्य थे, पार्टी में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा और पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद सबसे पहला काम भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का किया तो पार्टी के भीतर खलबली मच गई। कुछ लोगों में नाराजगी हुई, लेकिन मैं अपने काम में लगा रहा। इस दौरान उन्होंने कई लोगों को कांग्रेस से जोड़ा।
क्या बसपा से अलायंस करना चाहती है कांग्रेस?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस से बसपा गठबंधन को लेकर कहा कि अगर पार्टी गठबंधन करना चाहती है तो इसमें कोई बुरा नहीं हैं। पार्टी को शुभकामनाएं। मीडिया से बातचीत के दौरान खाबरी ने कहा, मैं तो पिछड़े तबके के लिए लड़ता हूं, लड़ता रहूंगा। बाबा साहेब का संविधान लागू होना चाहिए। वहीं पार्टी में पद से हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर मायावती की वजह से मुझे पार्टी से हटाया गया है। तो पार्टी को शुभकांमनाएं।
पार्टी के अन्दर जारी भ्रष्टाचार पर लगाई रोक: बृजलाल खाबरी
खाबरी ने बताया कि पार्टी के अन्दर जारी भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जिससे कुछ लोगों को दिक्कत हो गई। अब बड़ा सवाल है कि आखिर पार्टी के अन्दर कौन सा भ्रष्टाचार जारी है जिस पर खरबरी ने रोक लगा दी। खाबरी ने बताया कि पुराने प्रत्याशियों और पूर्व पदाधिकारियों की मीटिंग बुलाना कुछ लोगों को रास नहीं आया था। इन लोगों के साथ बैठकें करना कोई बुरा प्लान नहीं था। लोग घरों में बैठे थे। इन्हें कांग्रेस के लिए ही तो सक्रिय किया जा रहा था। अच्छी बात यह रही कि लोग आए और काम भी करना शुरू किया। 10 महीने के कार्यकाल में आपको टीम नहीं मिली? के सवाल पर खाबरी ने कहा, शुरुआत के दो महीने तो मैंने इंतजार किया। लेकिन फिर पुरानी टीम के साथ काम करना शुरू कर दिया था, जो काम करना चाहते थे कर रहे थे। इसके बावजूद हमे परिणाम भी अच्छे दिखने लगे थे। जिससे वजह में उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ गई।
पार्टी बदलने के सवाल पर दिया ये जवाब
उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में पहले के मुकाबले कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने कहा कि उनके काम से कोई भी नाराज हो फर्क नहीं पड़ता। मुझे जिम्मेदारी दी गई थी, निस्वार्थ काम किया। मुझे परिणाम दिख रहे थे, चुनाव में लोगों को भी दिखता। पार्टी छोड़ने को लेकर खाबरी ने कहा, पाला बदलना होता तो मैं कब का बदल लेता। मुझे व्यक्तिगत स्तर पर जो मिलना था, मिल चुका है। अब पार्टी नहीं बदलना है।
ये भी पढ़ें:- अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, कहा- BJP राज में अब जेब कतरे बड़ी-बड़ी गाड़ियों में चलने लगे हैं
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अक्सर अपने ट्विटर हैंडल से योगी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। इसी कड़ी में अखिलेश यादव अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए है। अखिलेश यादव ने बीजेपी के विकास मॉडल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में अब जेब कतरे बड़ी-बड़ी गाड़ियों में चलने लगे हैं, क्या यही भाजवा के विकास का मॉडल है।