निकाय चुनाव में विपक्ष की करारी हार पर भूपेंद्र चौधरी बोले- "बहनजी" इस चुनाव में कहीं नजर नहीं आईं, ''सपा भी सिर्फ Tweet करती रही

punjabkesari.in Friday, May 19, 2023 - 06:01 PM (IST)

बरेली: भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने को लेकर भाजपा बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर घर-घर सरकार की योजनाएं पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की कामयाबी उसके कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत का नतीजा है।

PunjabKesari

लोकसभा चुनाव के लिए घर-घर तक पहुंचाएंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां
प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ता वैचारिक मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। निकाय चुनाव में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता, मंत्री, सांसद से लेकर डिप्टी सीएम और मुख्यमंत्री तक जनता के बीच रहे हैं।

PunjabKesari

"बहनजी" इस चुनाव में कहीं नजर नहीं आईं
विपक्षी पार्टियों के सवाल पर चौधरी ने कहा कि "बहनजी" इस चुनाव में कहीं नजर नहीं आईं, 'सपा भी सिर्फ ट्वीट करती रही। सच पूछो तो विपक्षी दलों के पास जनता के मुद्दे ही नहीं थे। वे यही तैयारी करते रहे कि चुनाव बाद परिणाम पर क्या प्रतिक्रिया देनी है और जनता को कैसे गुमराह करने के लिए ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करने हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static