भूपेंद्र चौधरी ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब सैफई, मैनपुरी और जसवंत नगर किसी का गढ़ नहीं, पूरा प्रदेश भाजपा का

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 02:40 PM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश में दो विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटी है।  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज इटावा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अध्ययन करना है। चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पिछले आठ साल में मोदी सरकार और छ साल के योगी सरकार के अच्छे कामों को लोगों के घर- घर जाकर बताना है। 2012 से 2017 वाली सरकार के द्वारा की गई गुंडई और अराजकता को भी लोगों को बताना है।

PunjabKesari

अब किसी का कोई गढ़ नहीं
उन्होंने विपक्ष हमला बोलते हुए कहा कि सपा के लोग भ्रम में पड़े हैं, कि सैफई मैनपुरी और जसवंत नगर उनका गढ़ है, उन्होंने कहा कि अब किसी का गढ़ नही है अब पूरा प्रदेश भाजपा का गढ़ है।  चौधरी ने कहा कि जिस तरह से लोग गांव में प्रधान के चुनाव में एक-एक वोट को डालते है। उसी प्रकार से उपचुनाव में वोट डाले। अध्यक्ष ने कहा कि सीएम योगी, केशव प्रसाद और बृजेश पाठक के कई कार्यक्रम होंगे।

भाजपा पर भरोसा करके जनता ने दिया आर्शीवाद
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि राजा महाराजा अब रानी की कोख से पैदा नहीं होते है, अब लोकतंत्र में जनता के आशीर्वाद से पैदा होते है।  उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार हो बिजली पानी सड़क शिक्षा स्वास्थ्य सभी मुद्दों पर बेहतर काम किया। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर भरोसा कर के अपना आर्शीवाद दिया। उप चुनाव में भी अपना आशीर्वाद देगी।

आजमगढ़ में हार के बाद संगठन की ताकत को सपा ने देखी
उन्होंने सपा बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि लोग कहते है कि वह क्षेत्र समाजवादी पार्टी का क्षेत्र है और यह  बसपा का क्षेत्र है, लेकिन अब किसी का कोई क्षेत्र नहीं जिसने जनता के लिए काम किया उसे जनता वोट करेगी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार चल रही है। यहां पर अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं। अपराध कोई भी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग कहते थे कि अध्यक्ष जी प्रचार करने के लिए नहीं जाते है। आजमगढ़ उपचुनाव में हार के बाद आज गली-गली लोग घूम रहे है। पूरा परिवार एक होकर वोट मांग रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मजबूत संगठन की ताकत को समाजवादी पार्टी अब समझ चुकी है। योगीजी की सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static