गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा था विमान
punjabkesari.in Thursday, Jun 12, 2025 - 03:29 PM (IST)

यूपी डेक्स: अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में एक दुखद विमान दुर्घटना हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब विमान टेक ऑफ कर रहा था। फिलहाल राहत बचाव कार्य के लिए अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर जुटी है। घटनास्थल पर मौके पर कई एंबुलेंस मौजूद है। विमान में कुल 242 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान लंदन के लिए जा रहा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया की उड़ान संख्या 171 में 230 यात्री सवार थे और विमान में चालक दल के चार सदस्य थे। सूत्रों के अनुसार विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद गिर गया।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बताया एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। गुजरात के सीएम घटना पर दुख व्यक्त किया है।
सूत्रों के अनुसार विमान सरदार बल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिये प्रस्थान कर रहा था और उसमें कुल 242 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान ने रनवे से जैसे ही उड़ान भरी, वह नीचे आ गया और मेघानीनगर रिहायशी इलाके में एक अस्पताल के पास गिर गया। सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों के अनुसार दुर्घटनास्थल से काले धुयें का गुबार उठ रहा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया की उड़ान संख्या 171 में 242 यात्री सवार थे और विमान में चालक दल के चार सदस्य थे। सूत्रों के अनुसार विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निशमन की गाड़यिां और पुलिस के दस्ते घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लग गय़े थे। केन्द्र की ओर से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर भेजी गयी हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से इस दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली है। इस दुर्घटना में हताहत लोगों की संख्या के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है।