UP बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव, अब पढ़ने पड़ेंगे 10 विषय...हिंदी पढ़ना होगा अनिवार्य

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2024 - 01:42 PM (IST)

UP Board News: उत्तर प्रदेश बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर आई है। जल्द ही यूपी बोर्ड की 9वीं और 10 वीं कक्षा की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव होगा। इसके साथ ही अब तीन भाषा के फार्मूले में हिंदी पढ़ना अनिवार्य होगा। वहीं, अब छात्रों को 6 विषयों की जगह 10 विषय पढ़ने पड़ेंगे और परीक्षा भी 10 विषयों की होगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा 9वीं और 10वीं के एग्जाम पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव करने का फैसला लिया है। यह बदलाव शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू होंगे। इस बदलाव के तहत अब सभी छात्रों को 3 भाषाओं की पढ़ाई करनी अनिवार्य होगी। इन तीन भाषाओं में हिंदी पढ़ना सभी के लिए अनिवार्य होगा। इसके अलावा सभी विद्यार्थियों संस्कृत, गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली, पालि, अरबी, फारसी, अंग्रेजी में से कोई भी दो भाषाएं सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही 9 वीं और 10 वीं कक्षा की परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया जाएगा। विद्यार्थियों को पहले केवल 6 विषयों की परीक्षा देनी होती थी, लेकिन अब उन्हें 10 विषयों में परीक्षा देनी होगी।

इस बदलाव के तहत, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान ये तीन विषय सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों को होम साइंस, मानव विज्ञान, वाणिज्य (कॉमर्स), कंप्यूटर,  एनसीसी, कृषि या पर्यावरण विज्ञान में से एक विषय चुनना होगा।

ये भी पढ़ें......
- अतिक्रमण के खिलाफ योगी का एक्शन जारी: अकबरनगर में 1,200 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त, अब मलबा हटाने का काम शुरू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे अतिक्रमण रोधी अभियान में अवैध इमारतों को गिराने का काम पूरा हो गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुलडोजर सहित भारी मशीनों से लगभग 1169 अवैध आवासीय संपत्तियों और 100 से अधिक व्यावसायिक संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static