ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा- लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल भाजपा में शामिल हो जाएंगे

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2023 - 04:36 PM (IST)

लखनऊ: यूपी के पूर्व मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव हमारे साथ (एनडीए में) आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की तरह यूपी में भी बड़ा उलटफेर होगा। राजभर ने कहा कि इस संबंध में अंदरखाने बातचीत चल रही है। लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल पाला बदल लेंगे।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि विधानसभा में सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे (शिवपाल सिंह यादव) भाजपा में शामिल होने की बात कही थी जिस पर शिवपाल ने भी उन्हें आश्वासन दिया था। राजभर ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में शिवपाल सपा को जिताने के लिए नहीं भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहे हैं। यह मेरा ही दबाव है कि एसी में बैठकर राजनीति करने वाले अखिलेश यादव आज उपचुनाव में जीत के लिए गांव-गांव भटक रहे हैं।
PunjabKesari
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के पहले यूपी में भी उलटफेर होगा और शिवपाल सिंह यादव भाजपा के साथ आ जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static