माहौल खराब करने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश, BJP नेता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2022 - 07:15 PM (IST)

संभल: जनपद में शिव तेरस के दिन सांप्रदायिक माहौल खराब की बड़ी साजिश का पर्दाफाश संभल पुलिस ने किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों से तमंचा और कारतूस सहित गोकशी उपकरण बरामद किए है। इन आरोपियों में एक आरोपी भाजपा प्रधान प्रत्याशी के रूप में उसके पिता ने साजिश रची थी।  दरअसल नखासा थाना क्षेत्र के पीपली रेहमापुर गांव में शिव तेरस के दिन कावड़ यात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने गोकशी करके गौ मांस सड़क पर फेंककर माहौल खराब करने की बड़ी साजिश रची तो ग्राम प्रधान के पिता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से गौ मांस बरामद कर लिया।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके गहनता से जांच पड़ताल शुरू की तो ग्राम प्रधान के पिता पूर्व प्रधान भूरा के द्वारा ही माहौल खरब करने का पर्दाफाश हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने भूरा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान के पिता पूर्व प्रधान भूरा, गो कशी करने वाले मोहम्मद नबी,तौफीक और बैल बेचने के आरोप में रामगोपाल को गिरफ्तार किया है।

एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि गोकशी करके मांस फेंकने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से गौ मांस बरामद किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू की तो इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि पुलिस को घटना की जानकारी देने वाले गांव की वर्तमान ग्राम प्रधान के पिता पूर्व प्रधान भूरा ने ही पूरी साजिश रची थी। गौकशी करने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिय भूरा ने ही पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस की जांच पड़ताल में नाम सामने आने पर भूरा गोकशी के आरोपी मोहम्मद नबी और तौफीक और बैल बेचने के आरोपी रामगोपाल गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों से तमंचा कारतूस सहित गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं और चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहर कार्रवाई  की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static