भाकियू का बड़ा फैसला, किसानों के समर्थन में दिल्ली- देहरादून हाईवे को करेंगे जाम

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 05:07 PM (IST)

लखनऊ: कृषि कानून को लेकर पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ अब उत्तर प्रदेश में भी भारतीय किसान यूनियन ने केंद्र सरकार के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। पंजाब के किसानों को समर्थन देते हुए कल से दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर चक्का जाम की घोषणा की है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने जानकारी दी। उन्होंने कहा किसानों की जो लड़ाई है उसका समय आ गया है। पंजाब और हरियाणा का किसान उठ खड़ा हुआ है उसने दिल्ली को चारों ओर से घेर लिया है यह आंदोलन का टाइम है अब हमने भी कल के लिए रणनीति बना ली है।

राकेश टिकैत ने कहा कि हम लोग भी कल दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर होंगे देश में अब कृषि क्रांति होगी केंद्र सरकार ने जो कृषि बिल लाकर किसानों के खिलाफ कानून बनाया है उसे वापसी लेना पड़ेगा। इस बार हरियाणा और पंजाब के किसान आगे बढ़ रहे हैं और दिल्ली पुलिस उनके साथ अत्याचार कर रही है। प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पानी की बौछार की जा रही है जो निन्दनीय है।  हरियाणा सरकार भी किसानों को रोक कर उन पर अत्याचार कर रही है।  उन्होंने कहा कि किसानों के हित में कल से यूपी के किसान भी सड़कों पर होगा। दिल्ली देहरादून हाईवे पर नवला कोठी पर एकत्रित होंगे और सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static