दलित किशोरी की हत्या में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म के बाद आरोपी ने की थी हत्या, गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Sep 18, 2022 - 01:02 PM (IST)

बदायूं: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में नाबालिग दलित किशोरी की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि फैजगंज बहेटा थाना  रेलवे स्टेशन के पास आरोपी जितेन्द्र यादव की मिठाई की दुकान है। उन्होंने बताया कि किशोरी उसके दुकान के पास से गुजर रही थी, तभी आरोपी की नीयत खराब हो गई।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि आरोपी ने बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने के बहाने उसे जंगल में ले गया फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मृतका ने आरोपी को पहचान लिया था, जिसकी वजह से आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।  उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।  पुलिस ने बताया आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि बदायूं जिले के फैजगंज बहेटा थाना इलाके में रेलवे स्टेशन के पीछे एक पंद्रह वर्षीय दलित किशोरी का शव पुलिस ने बरामद किया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि किशोरी की रेप के बाद हत्या की गई थी। एसएसपी डॉ़ ओपी सिंह ने बताया कि संबंधित थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में पुलिस की कई टीमें लगाई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि भी हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static