हरदोई में भीषण सड़क हादसा: DCM की टक्कर से बाइक सवार पिता, पुत्री व साली की मौत, चालक मौके से हुआ फरार

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2024 - 03:00 AM (IST)

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पिहानी हरदोई रोड पर कोतवाली देहात क्षेत्र में बरगांवा गांव के पास बुधवार की देर शाम बाइक में डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार पिता व पुत्री और चचेरी साली की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दिया है।
PunjabKesari
पिहानी थाना क्षेत्र के सिरकटिया मजरा करीमनगर निवासी नीरज खेती किसानी का काम करता था। बुधवार की देर शाम हरदोई से अपनी ढाई वर्षीय पुत्री सावनी, 10 वर्षीय चचेरी साली जूली को बाइक से लेकर अपने घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र के बरगावां के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार नीरज उसकी पुत्री व चचेरी साली की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
PunjabKesari
इसी बीच कोतवाल अनिल सैनी भी अपने फोर्स बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए भेज दिया। वहीं डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। एएसपी नृपेन्द्र कुमार ने बताया डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static