नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोली मारी, पैसे की रंजिश के चलते हत्या की आशंका
punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 02:55 PM (IST)

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर थाना दादरी क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मार दी। गोली लगने से महिला बुरी तरह घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु की।
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) साद मिया खान ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे थाना दादरी क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाली 40 वर्षीय महिला अपने घर से बाहर जा रही थी, तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने घटना के वक्त हेलमेट पहन रखा था। महिला घटना के वक्त अपने घर सूरजपुर की ओर जा रही थी। तभी हमलावरों ने मौका देख घटना को अंजाम दे दिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
डीसीपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की बेटी के अनुसार, महिला का पलवल निवासी उसकी एक रिश्तेदार के साथ कोई विवाद था। बेटी के मुताबिक मौसी आए दिन इस बात को लेकर धमकी देती रहती थी। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ravi Pradosh vrat 2023: दिसंबर माह के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, फर्श से अर्श पर पहुंच जाएगा व्यापार

Masik Shivratri: साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ

Mayawati News: मायावती ने BSP की विरासत आकाश आनंद को सौंपी, बनाया अपना उत्तराधिकारी

खत्म हुआ 6 महीने का इंतजार, इस तारीख को होंगे कुश्ती संघ के चुनाव