बीजेपी के होली मिलन समारोह में टूटा मंच, 10 घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 02:04 PM (IST)

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के होली मिलन कार्यक्रम के दौरान मंच गिरने से 10 लोग घायल हो गए। घायलों में विधान परिषद के पूर्व सदस्य चंद्रपाल सिंह पप्पू और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश यादव भी हैं। 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम के दौरान मंच पर काफी लोग चढ़ गए। इससे मंच तेज आवाज के साथ गिर गया। उन्होंने बताया कि घायलों को मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की हालत ठीक है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static