AAP सांसद संजय सिंह ने साधा निशाना, कहा- भाजपा के पास एक ही मुद्दा झगड़ा कराओ और राज करो

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2023 - 05:01 PM (IST)

बरेली: AAP सांसद संजय सिंह ने सुरेश शर्मा नगर में नवनिर्मित आम आदमी पार्टी एवं पैनी नजर संस्था के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को किया। इस मौके पर हुई प्रेसवार्ता में संजय सिंह ने कहा कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, कानून व्यवस्था और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर बोलने के लिए तैयार नहीं है। सत्ताधारी पार्टी के पास एक ही मुद्दा है झगड़ा कराओ और राज करो, स्पष्ट रूप से यह झगड़ा कराओ पार्टी है।

Pilibhit News: पीलीभीत पहुंचे आप सांसद संजय स‍िंह ने भाजपा को बताया 'भारतीय झगड़ा पार्टी', कही ये बातें

जनता के ही मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के ही मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। वर्तमान सरकार को आईना दिखाते रहेंगे प्रांत उपाध्यक्ष एवं पैनी नजर संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार, प्रदेश तिरंगा शाखा प्रमुख जनक प्रसाद, निवर्तमान अध्यक्ष सभाजीत सिंह, रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष मो. हैदर आदि उपस्थित रहे।

PunjabKesari

भारतीय जनता पार्टी भारतीय झूठ पार्टी बन चुकी है
प्रधानमंत्री ने देश से झूठ बोला है। 2 करोंड हर साल नौकरियां, फसल का दाम देने के नाम पर झूठ बोला, 15 लाख देने के नाम पर पर झूठ बोला, कालाधन लाने के नाम पर झूठ बोला, मंहगाई कम करने के नाम पर झूठ बोला। अब भारतीय जनता पार्टी भारतीय झूठ पार्टी बन चुकी है। 2024 में देश की जनता इनकी विदाई करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static