NDA की सरकार में सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, बीजेपी चंदा लेकर और धंधा देने वाली भ्रष्ट पार्टी; भाजपा के आरोपों पर तनुज पुनिया का पलटवार

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 05:21 PM (IST)

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को झूठा और लोकतंत्र के लिए घातक बताते हुए आरोप लगाया कि यह लोग मजहबी आधार पर देश के विभाजन की आधारशिला रखना चाहते हैं। इन आरोपों पर बाराबंकी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जनहित के मुद्दों पर कोई बात नहीं की है। जबकि कांग्रेस का घोषणापत्र समाज हित से जुड़े मुद्दों पर तैयार किया गया है। पुनिया ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा चंदा लेकर धंधा देने वाली सबसे भ्रष्ट पार्टी है।
PunjabKesari
समाज के विभाजन का एजेंडा कांग्रेस का नहीं बल्कि भाजपा का है
तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में युवाओं, किसानों और महिलाओं समेत सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर वादे किये गये हैं। इसीलिये भाजपा हमारे घोषणापत्र से डर गई है और इस तरह के आरोप लगा रही है। समाज के विभाजन का एजेंडा कांग्रेस का नहीं बल्कि भाजपा का है। बंटवारे की राजनीति कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा करती है। उन्होंने कहा कि सत्ता में भाजपा है इसलिये सवाल उनसे पूछा जाना चाहिये। उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिये कि पिछले 10 सालों में उन्होंने किया क्या है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को जनता का समर्थन मिल रहा है।
PunjabKesari
भाजपा खुद को किसान हितैषी सरकार कैसे कह सकती है?
पुनिया ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट हो रहा है। कई राज्यों में भाजपा के लोग ही बीफ एक्सपोर्ट के काम में लगे हैं। भाजपा के कार्यकाल में ही बीफ का एक्सपोर्ट बढ़ा है। इस मुद्दे पर भाजपा को खुद ही जवाब देना चाहिये। उनका कांग्रेस पर आरोप लगाना एकदम गलत है। भाजपा ने इलेक्टोरल बांड के माध्यम से चंदा दो और धंधा लो वाला काम किया है। तनुज ने आरोप लगाया कि भाजपा सबसे ज्यादा भ्रष्ट पार्टी है। भाजपा देश की सारी संपत्ति अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों के नाम कर रही है। इस सरकार ने किसानों के साथ भी बड़ा धोखा किया है। एक बड़ी गाड़ी पर जितना जीएसटी लगता है उतना ही किसान के ट्रैक्टर पर भी लग रहा है। बोरी से खाद लगातार कम होती जा रही है। ऐसे में भाजपा खुद को किसान हितैषी सरकार कैसे कह सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static