अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- BJP को संविधान की नहीं है चिंता

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 06:24 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्नाव से 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूक दिया है। अखिलेश उन्नाव पहुंच कर ग्राम सरौसा स्थित मनोहर लाल इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री मनोहर लाल की मूर्ति अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, उत्तर प्रदेश की सरकार न इलाज दे सकी न ही दवाई लोगों तक पहुंच पाई जिसे कोरोना में हजारों लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी यदि एम्बुलेंस न चलाई होती तो जनता को एम्बुलेंस भी नहीं उपलब्ध होता। कोरोना काल में मौत के असली आंकड़े को योगी सरकार जनता से छिपा रही है। जब लोग तड़प-तड़प कर मर रहे थे तो भाजपा सरकार उनकी सांस छीन रही थी। मदद देने के समय भाजपा चुनाव में व्यस्त रही है।
PunjabKesari
उन्होंने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा, सरकार ने कहा था सरकार की आया दो साल में दोगुनी हो जाएगी। परंतु आज किसान आज अपने हक लिए सड़कों पर उतर कर 7 माह से धरना दे रहा है। उन्होंने नवजवानों के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए का सत्ता में आने से पहले युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था जबकि कि कोरोना में लोगों के पास जो रोजगार थे वे भी चले गए।  उन्होंने उन्नाव के लोगों से पूछा किसी को नौकरी मिली क्या?  अखिलेश ने कहा कोरोना काल में  सपाइयों लोगों को राशन दवाइयां बाटी है। उन्होंने उन्नाव के लोगों को आगाह करते हुए का भाजपा से हमे सावधान रहना होगा।

अखिलेश ने अपने शासन काल की तारीफ करते हुए कहा, सपा सरकार ने छात्रों को लैपटॉप दिए ताकि बच्चे हाईटेक तरीके से पढ़ कर आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कोरोना काल में सपा के दिए हुए लैपटॉप छात्रों के पढ़ने के काम आए। उन्होंने जनता को भरोषा देते हुए कहा, 2022 में सपा की सरकार बनना तय है। जनता ने मन बना लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static