UP Politics: ‘इंडिया’ की बढ़ती ताकत से भाजपा बेचैन, 2024 में उनकी हार तय, आजमगढ़ में बोले- शिवपाल

punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2023 - 11:56 PM (IST)

Azamgarh News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बढ़ती ताकत ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बेचैनी बढ़ा दी है।
PunjabKesari
पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन से इतर यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा “ पूरे देश में जब से सभी विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं तब से भाजपा की बेचैनी बढ़ गई है। ‘इंडिया’ बनने के बाद भाजपा घबराई हुई है। 2024 में इंडिया एक बड़ी ताकत बनेगी। भाजपा समाज में नफरत फैला रही है इसे समाप्त करने की जरूरत है।” इससे पहले आजमगढ़ दौरे पर आए शिवपाल यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। जिसका परिणाम रहा कि जनपद की सीमा प्रवेश करने के बाद उन्हें जिला मुख्यालय तक पहुंचने में घंटों लग गए। वह सीधे नेहरू हॉल पहुंचे और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए यादव ने कहा कि कल से मैंने पूर्वांचल का दौरा शुरू किया है।
PunjabKesari
यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत कर और समाजवादियों को इकठ्ठा कर 2024 का चुनाव लड़ा जाएगा और भाजपा को हराया जाएगा। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मत है। यह जो भाजपा की चाल है हम उसे सफल नहीं होने देंगे। जल्द ही जिले की नई कार्यकारिणी का गठन होगा। इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static