भाजपा नेता शशिबाला पुंडीर की वीडियो ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मियां, कहा- '...राजपूत के सम्मान में वोट डालने जा रही हूं'

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2024 - 05:02 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है, प्रत्याशी और पार्टी के बड़े नेता अपनी जीत का दवा कर रहे है। इसी कड़ी में भाजपा की पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता शशिबाला पुंडीर ने एक वीडियो जारी कर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी है। दरअसल, शशिबाला पुंडीर ने वीडियो जारी कर कहा गुजरातियों के जेल से राजपूत के सम्मान में वोट डालने जा रही हूं।  उन्होंने आगे वीडियो में बताया राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ जी, नरेंद्र तोमर जी और राजपूत स्वाभिमान के लिए वोट डालने जा रही हूं  जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे लोक अंदाजा लगा रहे हैं कि जिन आठ लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं वहां पर ठाकुर बिरादरी की नाराजगी खुलकर सामने दिखाई पड़ रही है। ऐसे में भाजपा को इन सीटों पर बीजेपी को नुकसान हो सकता है।

आप को बता दें कि पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से पूर्व वह भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में चली गई थीं। उसके बाद वह फिर भाजपा में शामिल हो गई थी। शशीबाला पुंडीर ने 1985 में जनता पार्टी के टिकट पर देवबंद सीट से पहला चुनाव लड़ा था। उसके बाद 1989 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। 1991 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत नसीब नहीं हुई। इसके बाद 1993 का चुनाव वह जीतकर वह पहली बार विधानसभा पहुंची थीं।

1996 के चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शशीबाला पर फिर भरोसा करके उन्हें टिकट दिया था, लेकिन सपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राणा ने उन्हें हरा दिया था। 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में चली गई थीं। इस बार वह देवबंद सीट से सपा का टिकट मांग रही थीं, लेकिन समाजवादी पार्टी ने यहां पर दिवंगत राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा के पुत्र कार्तिकेय राणा को टिकट दे दिया।

पार्टी से टिकट न मिलने से क्षुब्ध होकर शशीबाला पुंडीर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी को अलविदा कहकर फिर से भाजपा में शामिल हो गईं। शशीबाला ने बताया कि वह अपने घर लौट आई हैं, क्योंकि सपा में उनका सम्मान नहीं किया गया। उसके बाद वह भाजपा में बनी रही, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में ठाकुर बिरादरी की नाराजगी की  खबरें सामने आई तो उन्होंने वोट डालने से पहले एक वीडियो जारी अपना गुस्सा जाहिर कर दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static