BJP नेता श्याम किशोर बसपा में शामिल, लखीमपुर खीरी सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 05:00 PM (IST)

लखीमपुर: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान जल्द ही होने वाला है। ऐसे में नेताओं का पार्टी के बदने का भी दौरा जारी है। इसी क्रम में लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी निवासी अवध क्षेत्र की कार्यसमिति के सदस्य श्याम किशोर अवस्थी ने भाजपा का दामन छोड़क बसपा में शामिल हो गए है।  राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, बसपा धौरहरा से उन्हें प्रत्याशी घोषित कर सकती है। दरअसल, बसपा को इस सीट के लिए ब्राह्मण चेहरे की ही तलाश है।

बताया गया कि वह एक सांसद के करीबी थे, लेकिन अनबन होने के बाद उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया और बसपा की सदस्यता ले ली है। बसपा जिलाध्यक्ष हेमराज वर्मा ने कहा कि श्यामकिशोर का बसपा  में स्वागत है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि उन्हें इस्तीफे की जानकारी नहीं है। श्यामकिशोर के इस्तीफे से राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि इस सीट पर बसपा ने ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतार दिया तो सपा और भाजपा के लिए मुश्किल पैदा हो सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static