देश की जनता को BJP ने किया गुमराहः बाबूसिंह कुशवाहा

punjabkesari.in Thursday, Jan 16, 2020 - 10:33 AM (IST)

आगराः जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कुशवाहा ने कहा कि BJP सरकार में देश का संविधान खतरे में है। अगर संविधान को बचाना है तो BJP को गद्दी से उतारना ही होगा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भाजपाइयों ने ही संविधान की प्रतियां जलाई थीं।

बता दें कि बुधवार को इटावा से आगरा जाते समय नौरमई में बाबूसिंह कुशवाहा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान कुशवाहा ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने कहा था संविधान में सभी वर्गों के लोगों को समानता का अधिकार दिया गया है। आज उसी संविधान को बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना होगा। भाजपा सरकार ने देश की जनता को केवल गुमराह किया है। हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने और खाते में पंद्रह लाख रुपये देने की बात कहने वाले झूठे साबित हुए हैं।

कुशवाहा ने आगे कहा कि अब देश की जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता है। आज किसान परेशान है। खाद बीज के दाम आसमान छू रहे हैं।CAA के माध्यम से मोदी सरकार ने देश की जनता को गुमराह किया है। इस दौरान आनंद कुशवाहा, सुरेंद्र शाक्य, विजय शाक्य, राजीव कुशवाहा, आनंद शाक्य, सुभाषचंद्र कुशवाहा, दलबीर बघेल, सोनू बघेल, विनोद कुमार, अरविंद शाक्य, शिवराज शाक्य, रामदास कुशवाहा मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static