गिनी की नौसेना द्वारा 3 महीने से हिरासत में रखे गए नाविक के परिजनों से मिले BJP सांसद, हर संभव मदद का दिया भरोसा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2022 - 12:33 AM (IST)

कानपुर: पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी की नौसेना द्वारा तीन महीने से हिरासत में रखे गए एक भारतीय नाविक के परिवार के सदस्यों से यहां सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय सांसद सत्यदेव पचौरी ने मुलाकात की और नाविक की रिहाई के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
PunjabKesari
भाजपा सांसद ने हिरासत में लिए गए मर्चेंट नेवी के अधिकारी रोशन अरोड़ा (26) के परिवार के सदस्यों से इस मामले से जुड़ी जानकारी लिखित में देने को कहा और इसके त्वरित समाधान के लिए उन्‍होंने व्यक्तिगत रूप से विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करने की बात भी कही। पचौरी ने आश्वासन दिया कि अगर जयशंकर तुरंत उपलब्ध नहीं हुए तो वह विदेश राज्य मंत्री की मदद लेंगे।
PunjabKesari
रोशन अरोड़ा की बहन कोमल अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका भाई मर्चेंट नेवी की एक कंपनी में अधिकारी के रूप में शामिल हुआ था और लगभग तीन महीने पहले कच्चे तेल की एक खेप लेने के लिए नाइजीरिया पहुंचा था और उसे चालक दल के अन्य सदस्यों के साथ हिरासत में लिया गया था। कोमल ने कहा कि उसके भाई का जहाज आठ अगस्त को 16 भारतीयों, आठ श्रीलंकाई और एक फिलिपीन नागरिक सहित चालक दल के 25 अन्य सदस्यों के साथ नाइजीरिया पहुंचा था। उन्होंने कहा कि जहाज को 12 अगस्त को इक्वेटोरियल गिनी की नौसेना द्वारा रोका गया था और उन्हें हिरासत में लिया गया।
PunjabKesari
फोन पर एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि उन्हें अरोड़ा की कंपनी का 7 नवंबर का पत्र मिला है, जो विदेश मंत्री एस. जयशंकर को संबोधित है, जिसमें गिनी में गैरकानूनी नजरबंदी से भारतीय चालक दल की रिहाई के लिए सहायता मांगी गई है। सांसद ने कहा, ‘‘मुझे सूचित किया गया है कि नाइजीरिया के अनुरोध के आधार पर जहाज को रोका गया था।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static