BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन पहुंचे PGI, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जाना हालचाल
punjabkesari.in Friday, Jul 09, 2021 - 12:04 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हाल चाल जानने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन पीजीआई लखनऊ पहुंचे। डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी प्राप्त की। बता दें कि सिंह को संक्रमण और चेतना का स्तर कम होने के कारण 4 जुलाई की शाम को आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
वहीं अस्पताल ने एक बयान में कहा कि "क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती कल्याण सिंह की हालत बेहतर है। वह हेमोडायनामिक रूप से स्थिर है। वह लगातार सुधार दिखा रहा है और उसके महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं।"सीसीएम, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के वरिष्ठ संकाय द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।" इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था। फिलहाल उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।