UP Nikay Chunav 2023: लखनऊ मेयर पद पर BJP की सुषमा खर्कवाल की जीत, सपा की वंदना मिश्रा की करारी हार
punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 10:02 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से महापौर पद पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सुषमा खर्कवाल (Sushma Kharkwal) निर्वाचित घोषित की गयी है। राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) ने इसकी जानकारी दी।
राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम के चुनाव में लखनऊ के महापौर पद के भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की वंदना मिश्रा को पराजित कर दिया। आयोग के अनुसार सुषमा खर्कवाल को 502660 मत मिले वहीं सपा की वंदना मिश्रा को 298519 मतों से संतोष करना पड़ा।
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ अयोध्या, गोरखपुर और प्रयागराज, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत 17 नगर निगमों में महापौर के पद पर अपना परचम लहराया है।