प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले आज होगी BJP प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 01:07 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : 2024 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाने के उद्देश्य से कल गाजीपुर में चुनावी शंखनाद करने के बाद भाजपा (BJP) आगामी चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चीत करने व आगे की कार्ययोजना बनाने के लिए कल लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) में प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी बैठक करने जा रही है। इस बैठक से उतर UP BJP ने आज शाम 5 बजे अपने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश मुख्यालय में बुलाई है। बैठक में 22 जनवरी को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के एजेंडे पर मुहर लगाई जाएगी।

PunjabKesari

IGP में होगी बैठक
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार की सुबह 10:00 बजे से कार्यसमिति की बैठक शुरू होगी। उद्घाटन सत्र को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और कार्यसमिति के मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। राजनीति सत्र में प्रदेश सरकार के मंत्री की ओर से सरकार के समर्थन में राजनीतिक प्रस्ताव रखा जाएगा। पार्टी के पदाधिकारी उसका अनुमोदन करेंगे व तीसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह संगठन की आगामी कार्य योजना पेश करेंगे।

PunjabKesari

2019 में हारी सीटों पर जीतने का है विशेष फोकस
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को रायबरेली, श्रावस्ती, अम्बेडकर नगर, मुरादाबाद, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, घोसी, अमरोहा, मैनपुरी, नगीना, गाजीपुर, जौनपुर, लालगंज, आजमगढ़ और रामपुर में हार का सामना करना पड़ा था। इनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के कारण आजमगढ़ और सपा सांसद आजम खां के रामपुर सीट छोड़ने पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने ये दोनों सीटें समाजवादी पार्टी से छीन ली थीं। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में इन्हीं हारी हुई सीटों को जीतने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है

PunjabKesari

2024 के लिए 14 सीटों पर विशेष नजर
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी अपना दल ने 64 सीटें जीती थीं। इनमें से भाजपा ने उपचुनाव में आजमगढ़ और रामपुर सीट की सीट अपने कब्जे में कर ली है। बाकी रह गईं 14 सीटों को 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। इन सीटों को जीतने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व ने कमान संभाल ली है। इसके तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी केंद्रीय मंत्रियों को इन हारी हुई सीटों की जिम्मेदारी दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Related News

static