बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा पर साधा निशाना, कहा- पूर्व की सरकार दंगाइयों के साथ खड़ी थी

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 05:14 PM (IST)

मुजफ्फरनगरः यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में जानसठ रोड स्थित रजवाड़ा फार्म हाउस पर रविवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ। इसी दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को सशक्त बनाता है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को दंगामुक्त बनाया है।

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के समर्थकों, कार्यकर्ताओं की वोट की ताकत है, कि आज गुंडा तत्व गले में तख्तियां टांगकर अपराध से मुक्ति का दम भर रहे हैं। भाजपा देश को सशक्त बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। पश्चिमी लोगों को योगी की अधिक आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थी। जिस वजह से बहन-बेटियां घर से निकलने से डरती थी। वहीं, कुछ लोग बेरोजगारी का ढिंढोरा पीट रहे हैं, लेकिन बेरोजगार वह लोग हैं, जिनका लूट, चोरी और गुंडागर्दी कर रहे है।

इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा सरकार के तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि सरकारों में सांसदों के कूपन पर गैस सिलेंडर मिलते थे, लेकिन भाजपा ने इसे घर-घर पहुंचा दिया है। वहीं, बाकी पार्टियों पर तंज कसते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उपचुनाव में बरसाती लोग काम रहे हैं, जो चुनाव के बाद दिखाई भी नहीं देंगे। भाजपा चुनाव हारे या जीते, हमारा संपर्क जनता से संवाद रहता है। आखिर  में उन्होंने कहा कि भाजपा  सरकार का संकल्प विकास है। इसी के चलते अलीगढ़, आजमगढ़ के साथ सहारनपुर में विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, लोगों के घर-घर जाकर पूर्व और वर्तमान सरकार के कार्यों की जानकारी देनी है, ताकि लोग इस बार भी पहले की तरह सही चुनाव कर सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static