''पूर्वांचल में BJP का पूरी तरह सफाया होगा...'' छठे चरण के मतदान से पहले अखिलेश यादव का दावा

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2024 - 08:24 AM (IST)

Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज मतदान जारी है। मतदान से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होना तय है। उन्होंने दावा किया कि पांच चरणों में भाजपा का ग्राफ गिरा है, छठे और सातवें चरण में भी इंडिया गठबंधन सभी सीटें जीतेगा और इतिहास रचेगा।

BJP जनता के मुद्दों से मुंह चुरा रही हैः अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए है। उनके झूठे वादों से लोगों में आक्रोश है। भाजपा ने लोगों को वैक्सीन लगवाकर उनका जीवन संकट में डाल दिया। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी इलेक्टोरल बांड से वसूली कर ली। कंपनियों ने लोगों को लूटा है। BJP जनता के मुद्दों से मुंह चुरा रही है। बीते 10 साल में किसान सबसे ज्यादा परेशान रहा है। उनकी आय दोगुनी तो हुई नहीं, उत्पादन लागत बढ़ा दी गई। बिजली, खाद, कीटनाशक, डीजल, पेट्रोल महंगा कर दिया। नौजवानों की एक तिहाई जिंदगी बेकार हो गई है। उन्हें नौकरियां नहीं दी जा रही। सरकार पेपर लीक कराकर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। करीब 30 लाख पद रिक्त हैं पर भाजपा सरकार भर्ती नहीं कर रही। बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: छठे चरण के मतदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डेढ़ लाख सुरक्षाकर्मी तैनात; चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

पांच चरणों में भाजपा का ग्राफ गिरा हैः अखिलेश
अखिलेश यादव ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पांच चरणों में भाजपा का ग्राफ गिरा है। पूर्वांचल से भाजपा का पूरी तरह से सफाया होगा। समाजवादी पीडीए परिवार इंडिया गठबंधन के साथ जिस तरह भाजपा का सफाया कर रहा है, उससे साफ है कि छठे व सातवें चरण के चुनाव में इंडिया गठबंधन सभी 27 सीटें जीतकर इतिहास रचेगा। जनता भाजपा को नकार देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static