उत्तर प्रदेश में 74 सीटों का आंकड़ा पार करेगी भाजपा: दिनेश शर्मा

punjabkesari.in Friday, May 17, 2019 - 05:49 PM (IST)

आगरा-: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा इस लोकसभा चुनाव में राज्य में 74 से अधिक सीटें जीतेगी। आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर उपचनुाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खण्डेलवाल के समर्थन में रोडशो करने से पहले शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में 74 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।

उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव जनता लड़ रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का विकास का मुद्दा कोई मुद्दा नहीं रह गया है जिसके चलते विपक्ष घबराया हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी 23 मई को चुनाव परिणाम आ रहा है जिसमें सपा-बसपा-रालोद गठबंधन और कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।

शर्मा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में भाजपा बेहद मजबूत दिखाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है और इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा 74 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static