राजनाथ सिंह का दावा- BJP की सुनामी में बह जाएगा विपक्ष

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2019 - 04:29 PM (IST)

बस्ती: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया कि देश में भाजपा की आंधी चल रही है जिसमें विपक्ष तिनके की तरह उड़ जाएगा। छावनी बाजार मे एक चुनावी सभा में सिंह ने कहा कि लोकसभा तीन चरणों के हुए मतदान के रूझान से विपक्षी दल घबड़ा गए हैं और उनमें निराशा फैल गई है। देश में भाजपा की आंधी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है जिसकी बदौलत देश साढ़े चार साल मे आर्थिक रूप से छठे स्थान पर आ गया है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो 2030 तक भारत चीन को पछाड़ देगा।

उन्होंने कहा कि मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने चार साल मे वह काम कर डाला जो 60 साल मे कांग्रेस सरकार नही कर सकी थी। आजादी के बाद से 2014 तक देश मे 12 करोड़ गैस कनेक्शन थे जबकि 4 साल मे 13 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए है। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का धन जनता के खाते मे सीधे भेजने से एक लाख 10 हजार करोड़ रूपये की बचत हुई है। वर्ष 2022 तक देश के सभी गरीबों को पक्का मकान और गैस कनेक्शन प्रदान कर दिया जाएगा। उन्होंने देश के प्रगति की चर्चा करते हुए कहा कि रूस चीन, अमेरिका के बाद एंटी सेटेलाइट मिसाइल स्थापित करने वाला भारत चौथा देश है।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 साल तक गुजरात के सीएम रहे और उन पर कोई आरोप नहीं है। विपक्षी पार्टियां मोदी रोको को लेकर एक जुट हो रही है। सपा, बसपा एवं कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस भी इस गठबंधन मे शामिल होना चाहती थी। लेकिन उसको मौका नहीं मिला। कांग्रेस कहती है कि सरकार बनेगी तो राष्ट्रद्रोह का कानून खत्म कर देगें। कांग्रेस भारत को तोड़ने कमजोर करने का काम करती है। भाजपा की सरकार बनने के बाद इस कानून को और कड़ा किया जाएगा, जिससे भारत और मजबूत होगा। भाजपा शासन काल मे भारत तेजी से मजबूत हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static