देवरिया में 15 अक्टूबर से गांधी संकल्प यात्रा निकालेगी भाजपा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2019 - 05:20 PM (IST)

देवरियाः महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) द्वारा आयोजित संकल्प यात्रा का दूसरा दौर पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया में 15 अक्टूबर से शुरू होगा। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अम्बिके पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि यात्रा गांधी जयंती से शुरू हो गई थी, लेकिन बीच मे नवरात्र और दशहरा की वजह से पद यात्रा को रोका गया था। अब यह यात्रा फिर चलेगी। देवरिया विधानसभा में यात्रा 15,16,17 अक्टूबर को पथरदेवा विधानसभा में 22,23,24 अक्टूबर को और रामपुर करखाना विधानसभा में 25,26,27 अक्टूबर को चलेगी।

उन्होंने बताया कि सदर के सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने पीडब्लूडी डाकबंगले पर यात्रा को सफल बनाने लिये लगे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों को जाना। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य हर लोकसभा में 150 किमी की पद यात्रा कर यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले गांवों में जाकर लोगों को स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिये जागरूक करना है।

यह यात्रा जिस रूट से जाये वहा के बूथ प्रमुख,सेक्टर प्रमुख,सेक्टर प्रभारी,मंडल अध्यक्ष,मंडलों के पदाधिकारी,उस गांव के प्रमुख लोगों तक यात्रा के कार्यक्रम की सूचना अनिवार्य रूप से आप लोग दे और सभी को यात्रा में रहने को कहे।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static