Lok Sabha Elections 2024: भूपेंद्र सिंह चौधरी का बड़ा दावा- ''UP की सभी 80 सीट जीतेगी BJP, बहुत सी सीट पर विपक्ष की जमानत भी होने जा रही जब्त''

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 10:43 AM (IST)

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को दावा किया कि अपार जन विश्वास की बदौलत भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीट पर जीत दर्ज करने जा रही है और बहुत सी सीट पर विपक्ष की जमानत भी जब्त होने जा रही है। चौधरी ने शनिवार को भाजपा के राज्य मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव के सात चरण आज सम्पन्न हो गये हैं।

भाजपा UP की सभी 80 सीट जीतेगी : भूपेन्द्र सिंह चौधरी
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी एवं राजग गठबंधन के प्रति जो प्रेम दिखाया है उससे मन आह्लादित है। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के इस विश्वास के प्रति उनका कोटि-कोटि वंदन और अभिनंदन है। चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में लगे हुए चुनाव आयोग के अधिकारियों, सभी मतदान कर्मियों, सुरक्षाबलों, पुलिसबल के जवानों का भी अभिनंदन है कि उन्होंने निर्बाध रूप से मतदान को संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मैं प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सभी का अभिनंदन करता हूं: भूपेन्द्र सिंह चौधरी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री समेत सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, पार्टी के प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर के पदाधिकारियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ज़िम्मेदारी के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर कमल खिलाने के लिए अपना अनथक परिश्रम किया। मैं प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सभी का अभिनंदन करता हूँ। चौधरी ने आरोप लगाया कि चुनाव में जिस तरह से विपक्षी गठबंधन ने बंटवारे की राजनीति की, निम्न स्तर पर उतर कर भाषाई मर्यादा लांघी, उसका जवाब जनता ने भाजपा के समर्थन में मतदान करके दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static